{"_id":"690b94e3093eb55eba0f9ca2","slug":"relief-dengue-cases-are-now-declining-rewari-news-c-198-1-rew1001-228490-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : डेंगू के मामलों में अब आ रही कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : डेंगू के मामलों में अब आ रही कमी
Wed, 05 Nov 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18लार्वा की जांच करते टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : सनातन धर्म मंदिर, आर्य नगर को देवदिवाली के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया। संवाद
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर माह में जहां रोजाना तीन से चार मरीज सामने आ रहे थे, वहीं अब यह क्रम टूट चुका है। सरकारी और निजी अस्पतालों की लैबों में लिए गए 44 सैंपलों की एलाइजा जांच में सिर्फ 4 केस पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 281 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब मामलों में कमी का एक बड़ा कारण रात में बढ़ती ठंड है जिससे मच्छरों के प्रजनन पर असर पड़ा है। इस सीजन में अब तक 4134 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
इस बार मिले 281 डेंगू मरीजों में से 194 मरीज ओपीडी में ही दवा लेकर ठीक हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। जबकि शेष मरीजों को ओपीडी के साथ ही भर्ती कर इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अधिकांश मरीजों में शुरुआती लक्षणों के बाद ही जांच और दवा शुरू कर दी गई थी जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन
क्षेत्रवार स्थिति
रेवाड़ी अर्बन क्षेत्र में अब तक 120 केस, सीएचसी गुरावड़ा क्षेत्र में 15, मीरपुर में 29, बावल में 54, खोल में 49 और नाहड़ क्षेत्र में 14 केस सामने आए हैं।
वर्जनजिले में डेंगू की स्थिति अब नियंत्रण में है। विभाग की टीमें नियमित रूप से फॉगिंग, लार्वा जांच और जागरूकता अभियान चला रही हैं ताकि संक्रमण दोबारा न फैले।
-डॉ. अमित यादव, डिप्टी सीएमओ।