{"_id":"612930818ebc3e494b23c078","slug":"record-33010-people-vaccinated-in-one-day-rewari-news-rtk62219347","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में रिकॉर्ड 33010 लोगों को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में रिकॉर्ड 33010 लोगों को लगाया टीका
विज्ञापन
टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोविड मारामारी के बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसके तहत सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक 118 केंद्रों पर टीके की 33 हजार 10 डोज लगाई गई। वहीं शनिवार को भी करीब 7 हजार लोगों को टीके की डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से जिले में मेगा वैक्सीनेशन कैंप के तहत 30 हजार लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन विभाग ने लक्ष्य से ज्यादा शुक्रवार को 33 हजार 10 लोगों को डोज लगाई। सीएमओ कृष्ण कुमार ने बताया कि लक्ष्य से ज्यादा हमारी ओर से 118 केंद्रों पर शुक्रवार को 41 हजार डोज लगाई जानी थीं। लेकिन पोर्टल सर्वर डाउन होने के चलते इस टारगेट को पूरा नहीं किया जा सका। सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक डोज लगाने का कार्य चलता रहा।
केंद्रों पर उमड़ी भीड़ तो बुलानी पड़ी पुलिस:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैंगा कैंप की जानकारी मिलते ही सुबह 5 बजे ही लोग लाइनों में लग गए। देखते ही देखते एक किलोमीटर तक अस्पताल के बाहर लाइन लग गई। इस दौरान लोगों के बीच में बीच धक्का मुक्की हुई। इसको विभाग की ओर से पुलिस भी बुलानी पड़ी। इस दौरान के बहुत से लोगों को वापस भी लौटाना पड़ा। शहर के अधिकांश केंद्रों पर पुलिस के साये पर टीकाकरण हुआ। बता दे कि जिले में 18 प्लस की करीब 25 प्रतिशत आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
कोविड प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि छिटपुट दिक्कतों को छोड़कर जिले टीकाकरण शांतिपूर्वक रहा। सात केंद्रों पर शाम आठ बजे भी टीकाकरण किया गया। जिले में शुक्रवार को 33010 लोगों को डोल लगाई गई है। शनिवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। लोगों से अपील है कि टीकाकरण के दौरान धैर्य बनाकर रखें और कोविड गाइडलाइन का पालन करें।