फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Re-implementation of 134A unfortunate: Rampal

134ए को पुन: लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Wed, 13 Apr 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Re-implementation of 134A unfortunate: Rampal
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल यादव ने सरकार की ओर से 134ए लागू करने के निर्णय को लेकर बुधवार को प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना था नियम को दोबारा लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण और अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस फैसले को तुरंत वापस लें।
विज्ञापन

राज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं 21 मार्च को 134 ए को समाप्त करने और इसके स्थान पर आरटीई लागू करने की विधानसभा में घोषणा की थी और यह केवल विधानसभा तक ही सीमित नहीं थी बल्कि 30 मार्च 2022 को सरकार के निर्णय अनुसार शिक्षा विभाग ने भी नियम 134 ए को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षा का अधिकार आरटीई नए सत्र 2022-23 अप्रैल से लागू करने का आदेश दिया था। एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी जवाहर लाल दूहन ने सख्त शब्दों में कहा कि हमारी एसोसिएशन प्रदेश भर में सरकार के इस निर्णय का खुला विरोध करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह मांग उठाई कि मुख्यमंत्री इस फैसले को तुरंत वापस लें और अन्य प्रदेशों की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी आरटीई लागू करें। निजी स्कूलों को गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने में कोई एतराज नहीं। हम सरकार से कोई टकराव नहीं चाहते। अगर ऐसा नहीं हुआ तो निजी स्कूल जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और उसकी जिम्मेदारी सरकार एवं शिक्षा विभाग की होगी। इस बैठक में रणवीर सिंह चौधरी, नरेंद्र यादव, हेमंत सैनी व अनिल मखीजा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed