फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ravana's combustion could not be done this time due to the negligence of the administration

प्रशासन की आनाकानी में इस बार नही हो पाया रावण का दहन

Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ravana's combustion could not be done this time due to the negligence of the administration
पिछले साल की तरह इस बार भी रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम नहीं हो सका। प्रशासन की आनाकानी के चलते असमंजय की स्थिति बनी रही। अनुमति के बिना विभिन्न रामलीला समितियों की ओर रावण दहन कार्यक्रम नहीं किया गया।
विज्ञापन

पिछली साल कोरोना के चलते रामलीला मंचन व रावण दहन पर रोक लगाई गई थी। इस बार रामलीला मंचन की अनुमति प्रशासन से मिल गई थी, लेकिन रावण दहन की अनुमति नहीं मिलने से रामलीला समितियों की ओर से रावण के पुतले नही मंगवाए गए। हालांकि रेवाड़ी के गांव बेरली में 90 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही कुछ गली-मोहल्लों में भी छोटे-छोटे रावण के पुतले जलाए जाएंगे। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला समिति, श्री शिव मंदिर रामलीला समिति व श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से रामलीला मंचन के दौरान इस बार रावण वध दिखाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ दशहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में कई जगह ड्यूटी मजिस्ट्रेट जरूर लगाए हैं। इसके साथ ही रेवाड़ी शहर में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मेन बाजार से लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रामलीला की अनुमति के दौरान रावण दहन की भी प्रशासन से अनुमति लेने की कोशिश की थी, लेकिन रामलीला मंचन की अनुमति तो मिल गई, रावण दहन की नहीं। कई बार प्रशासन से संपर्क करने पर रावण दहन की अनुमति नहीं मिल पाई। अनुमति मिलने के बाद ही रावण दहन के लिए पुतले मंगाए जाते और बाजारों से यात्रा निकालते हुए दहन किया जाता। इसके लिए भी काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादके सुगंध, सचिव, श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर रामलीला समिति
समिति की ओर से इस बार रावण दहन न करने का फैसला पहले ही ले लिया गया था। पिछले वर्ष कोरोना के चलते रामलीला मंचन भी नहीं हो पाया था इस बार प्रशासन की ओर से रामलीला मंचन की अनुमति मिल गई थी। रावण दहन की तैयारी के लिए वैसे तो पहले ही अनुमति ले ली जाती है। इस बार प्रशासन की ओर से रावण दहन की अनुमति नहीं दी गई है।

शशि पूनिया, प्रधान, श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब
समिति की ओर से रावण दहन के लिए कोई विशेष आयोजन नहीं किया जाता। रामलीला मंचन के दौरान नई अनाज मंडी में ही रावण का छोटा पुतला बनाकर वहीं पर दहन दिखाया जाता था। इस बार प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण ऐसा नहीं होगा। बल्कि रामलीला मंचन के दौरान रावण दहन दिखाया जाएगा। पिछली बार कोरोना के चलते रामलीला व रावण दहन पर रोक थी।
भूपेंद्र गुप्ता, मंच संचालक व कलाकार, श्रीशिव मंदिर रामलीला समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed