फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramlila will be staged in the new grain market from 11

Rewari News: नई अनाज मंडी में रामलीला का मंचन 11 से

Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will be staged in the new grain market from 11
नई अनाज मंडी में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। श्री शिव रामलीला समिति नई अनाज मंडी की ओर से आयोजित रामलीला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला मंचन से पहले 7 अक्तूबर को शाम सवा 6 बजे विधि-विधान से बल्ली पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष के रामलीला आयोजन की विधिवत शुरुआत होगी।
विज्ञापन

समिति प्रधान नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उपप्रधान अनिल कुमार गोयल ने बताया कि मुख्य संरक्षक एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और मुख्य संरक्षक अजय मित्तल का आयोजन में विशेष सहयोग मिल रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 11 से 21 अक्तूबर तक नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के सामने फड़ नंबर-1 पर रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

रामलीला का निर्देशन कपिल चंद्र शर्मा और डॉ. श्याम बिहारी करेंगे। 11 अक्तूबर को श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा और पहले दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन कार्यक्रम रात 8 प्रभु वंदना एवं प्रार्थना के साथ शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। समिति ने श्रद्धालुओं से रात 8 बजे तक स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेशों के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और राष्ट्रहित जैसे सामाजिक विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। अलग-अलग दिनों में दर्शकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्प और शपथ दिलाई जाएगी।

महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए पंडाल में सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों की तैनाती होगी। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए बाहर से अनुभवी कलाकार भी बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed