फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramesh Rohilla was made national vice president

Rewari News: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए रमेश रोहिल्ला

Sat, 24 May 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Rohilla was made national vice president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ के संस्थापक ट्रस्टियों की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान इसमें गांव भाड़ावास निवासी रमेश रोहिल्ला को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश रोहिल्ला ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नरेश रोहिल्ला, राष्ट्रीय प्रबंधक अध्यक्ष अमरदीप रोहिल्ला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश रोहिल्ला, राष्ट्रीय महासचिव नितेश सिंह रोहिल्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मदनलाल रोहिल्ला, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अशोक वेदी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रत्न लाल रोहिल्ला और राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत रोहिल्ला बनाए गए।
विज्ञापन

फाउंडर ट्रस्टी बृजमोहन रोहिल्ला, नरेश रोहिल्ला, रमेश रोहिल्ला, हंस रोहिल्ला, अशोक वेदी, रतनलाल रोहिल्ला व अमरदीप रोहिल्ला के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रोहिल्ला, राष्ट्रीय महासचिव नितेश सिंह रोहिल्ला व धर्मेंद्र पंवार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र पंवार, अमरदीप रोहिल्ला व रमेश रोहिल्ला के नाम आए। रमेश रोहिल्ला ने अपना नाम वापस लेकर अमरदीप रोहिल्ला के नाम का सुझाव रखा। इस पर धर्मेंद्र पंवार ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी, जिसके बाद अमरदीप रोहिल्ला को प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष चुन लिया गया। शेष सभी पदों पर नियुक्ति आगामी बैठक में की जाएगी।

हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश रोहिल्ला ने बताया कि वे पिछले कई सालों से संगठन प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव समेत विभिन्न पदों पर रहकर समाज की सेवा करते आ रहे हैं। संगठन ने उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है। उसे पूरा करने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे तथा संगठन की मजबूती व एकता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed