{"_id":"61c379f661e68c5f1438e6a0","slug":"ramanujan-used-to-solve-maths-questions-at-the-age-of-ten-at-the-undergraduate-level-tekchand-rewari-news-rtk6335424184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्ष की उम्र में स्नातक स्तर की गणित के प्रश्न हल करते थे रामानुजन : टेकचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्ष की उम्र में स्नातक स्तर की गणित के प्रश्न हल करते थे रामानुजन : टेकचंद
विज्ञापन
राष्ट्रीय गणित दिवस पर खोरी स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले भर के स्कूलों में बुधवार को महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणितज्ञ रामानुजन गणित क्लब की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जूनियर तथा सीनियर दोनों वर्गों में शिवालिक सदन ने बाजी मारी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य टेकचंद की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामानुजन महान गणितज्ञ थे। वह दस वर्ष की आयु में स्नातक स्तर की गणित के प्रश्न हल करते थे। उन्होंने गणित के क्षेत्र में भारत का नाम विदेशों में रोशन किया। साथी गणित के कठिन प्रश्नों को सरलता पूर्वक हल करके दिखाया। हमें उनसे शिक्षा लेनी चाहिए।
प्रश्नोत्तरी के सीनियर वर्ग में शिवालिक सदन की टीम संगम, मुकुल व तमन्ना विजेता तथा नीलगिरी सदन की टीम योगेश, पूनम व हिना उपविजेता रहीं। जूनियर वर्ग में हिमालय सदन की नेहा, डोली व हिमांशु ने पहला तथा अरावली सदन की उर्वशी, भूमिका व अनन्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गणित विभाग के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी तथा गणित प्राध्यापक रूपेंद्र कुमार ने क्विज मास्टर, भौतिकी प्राध्यापक लाल बहादुर ने टाइमकीपर तथा एबीआरसी कृष्ण कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक धर्मेंद्र सिंह अजीत कुमार, लाल सिंह, ईश्वर सिंह अमीर सिंह, रणधीर सिंह, मनमोहन, सरोज यादव आदि उपस्थित रहे।
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त गणित अध्यापक बालकृष्ण यादव ने की। कार्यक्रम प्रभारी गणित प्रवक्ता मीनाक्षी चुग, गणित प्रवक्ता सुषमा के नेतृत्व में गणित विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लक्ष्मी, जतिन तथा पारुल की टीम प्रथम स्थान पर रही। श्वेता, अंजलि व अजीत की टीम द्वितीय स्थान पर रही तथा अनु, जतिन व पूनम की टीम तृतीय स्थान पर रही। छात्रा शिल्पा व अमृता ने स्कोरर की भूमिका निभाई। प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महान गणितज्ञ के मैजिक नंबर 1729 को भी विस्तार से समझाया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नेमपाल, किरण यादव, विनोद कुमार, हर्ष कुमार सहित अध्यापक बलराज सिंह, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार सैनी, नरेंद्र कुमार, मंजू लता , प्रिया, एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीरचंद , स्टाफ सचिव जयपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित आरपीएस स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय चेयर पर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य विक्रम व प्राइमरी अध्यक्ष अंजू ने बच्चों की सराहना करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।