{"_id":"6ad1259fd165c2d67f0787f6","slug":"raised-awareness-against-drug-abuse-by-organizing-a-rally-rewari-news-c-198-1-sroh1010-247203-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रैली निकाल नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रैली निकाल नशे के खिलाफ किया जागरूक
Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति जागरूक्ता रैली निकालते एनएसएस के स्वयंसेवक। स्त्रोत: कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ के विद्यार्थियों ने वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ की ओर से कानूनी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नशा मुक्ति अभियान की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने की। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी व अनिकेत, एनसीसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार और रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. विजेंद्र व कोमल के मार्गदर्शन में रैली निकाली गई।
इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गांव में नारे लगाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने गांव की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों और अन्य लोगों को भी नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने परिवार और समाज के विकास के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वहीं, महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ. मोनिका यादव ने किया। मुख्य वक्ता एडवोकेट ममता यादव ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में बताया।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के माध्यम से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। साथ ही 1098, 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। इस दौरान डॉ. अनीता देवी, मंजुला, शिवांगी, उर्मिला, कवि कुमार, नरेंद्र सिंह और प्रेम कुमार मौजूद रहे।