फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rain in Rewari and Bawal, Kosli and Dharuhera remained dry

रेवाड़ी और बावल में बारिश, कोसली और धारूहेड़ा रहे सूखे

Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain in Rewari and Bawal, Kosli and Dharuhera remained dry
जिले में पसीने निकालने वाली गर्मी का दौर अब उमस में बदल गया है। मंगलवार की रात रेवाड़ी के आस पास के क्षेत्रों में बीते मंगलवार आधी रात के बाद करीब आधा घंटा बारिश हुई जबकि बुधवार को दिन सूखा रहा। उधर बावल में बुधवार को शाम 4 बजे करीब 20 मिनट बारिश हुई, जिसकी वजह से बावल शहर और बनीपुर चौक के आसपास काफी जगहों पर जल भराव नजर आया। इस बारिश से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली मगर बुधवार को भी जिले में लोगों के पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का दौर जारी रहा। उधर कस्बा धारूहेड़ा और कोसली बीती रात और मंगलवार और बुधवार की बारिश से अछूते रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मत अनुसार बुधवार को प्रदेश में मानसून के आने की आस थी। मंगलवार की रात जिले में कुछ जगह बारिश होने से लोग खुश हुए। उधर बावल में बुधवार को दोपहर बाद आई बारिश खुशी के साथ परेशानी भी लेकर आई। मंगलवार को रेवाड़ी शहर में करीब आधा घंटा बारिश आने के बाद मौसम खुशनुमा रहा। सुबह हवा में नमी रही तथा तेज हवा चलने की वजह से सूरज चढ़ने के साथ दिन गर्म होता चला गया। उधर शाम चार बजे के बाद से जिला मुख्यालय पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। हवा गुम है और बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। उधर चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि महाविद्यालय बावल से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने से लगातार तापमान में वृद्घि हो रही थी। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं, अब प्रदेश में प्रवेश करेंगी, जिससे बारिश होगी।
विज्ञापन

इस बार 1 से 3 जुलाई के बीच प्रदेश भर में मानसून की अच्छी बारिश होगी। गत वर्ष के मुकाबले इस बार 13 दिन पहले मानसून समय पर पहुंचा है। ऐसा होने से जिला रेवाड़ी, झज्जर, पलवल तथा नूंह मेवात में आज और कल तेज बारिश होने की पूर्ण संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतवर्ष 13 जुलाई को जिला रेवाड़ी में मानसून आया जबकि इस बार पहली जुलाई को मानसून की तेज झड़ी लगने वाली है। मंगलवार की रात से ही मौसम बदल गया है। बुधवार को गर्म हवाएं चलीं। देर शाम बावल शहर में करीब 20 मिनट तेज बारिश भी हुई।
मंगलवार की आधी रात में बारिश से पूर्व ही बिजली गुल हो गई। ऐसा ही जिला मुख्यालय और बावल में बुधवार को देर शाम हुआ। बिजली ने कई बार झटके खाए। जिले में लगातार दूसरे दिन भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ने लोगों को परेशान किया। गत मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 जबकि न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात को हुई बारिश से पारा 2 डिग्री नीचे गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम तक बावल में हुई बारिश का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया।
मानसून की इन बारिशों का फायदा उन किसानों को होगा, जिन्होंने तीन - चार दिन पहले बाजरा या अन्य फसल बोई है। गर्मी की वजह से उनका अंकुर निकल आएगा, जिससे फसल का विकास जल्द होगा। उधर मौसम में बदलाव को देखते हुए अब किसानों ने आसमान की ओर देखना शुरू कर दिया है। अब तेज बारिश होने के बाद की स्थिति पर निगरानी रखने के बाद ही अगली फसल की बुआई की जाएगी क्योंकि इस वक्त बिजाई घाटे का सौदा होगी क्योंकि तेज बारिश में बीज पर मिट्टी की परत कठोर हो जाएगी और बीज को गर्मी नहीं मिलने की वजह से उसका अंकुर नहीं बन पाएगा।

कृषि वैज्ञानिकों की राय है कि अभी किसान फसल बिजाई न करें और चारे वाली जो फसल बोई हैं, उनकी बरसात होने के बाद सिंचाई बंद कर दें। ऐसा नहीं करने से फसल जमीन पर जल भराव के बाद जड़ से गलना शुरू हो जाएगी।
- डॉ. कपूर सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed