फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railways launched investigation campaign with the help of dog squad

डॉग स्क्वॉड की सहायता से रेलवे ने चलाया जांच अभियान

Fri, 03 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Railways launched investigation campaign with the help of dog squad
रेलवे स्टेशन पर जांच करते आरपीएफ के जवान व डॉग स्क्वॉड - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति व विस्फोटक पदार्थ की पहचान करने में डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका होती है। यह जानकारी रेवाड़ी जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के समय आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार सांगवान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे पास विस्फोटक पदार्थ को सूंघ कर पहचान करने में विशेष क्षमता रखने वाला डॉग मर्फी काफी समय से सेवा में है। जिसकी व्यवस्था के लिए डॉग हैंडलर कांस्टेबल ललित व कांस्टेबल सुरेश हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त अवतार सिंह तूर के मार्गदर्शन में आरपीएफ व जीआरपी रेवाड़ी के थाना के नेतृत्व में कोविड नियमों का पालन करते हुए रेलवे स्टेशन पर अलग अलग प्लेटफार्म की सुरक्षा टीम बनाकर कई दिनों से अलग अलग समय पर यह विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचाने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवानों द्वारा स्टेशन पर प्रत्येक यात्री ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर उतरने व चढ़ने वाले यात्रियों के सामान की जांच जा रही है। यात्रियों को कोविड बचाव के साथ सफर करने के बारे में हिदायत भी दी जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी व आरपीएफ जवान 24 घंटे ड्यूटी कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों, प्लेटफार्म, विश्रामगृह, आने जाने वाली यात्री गाड़ियों में लोगों के सामान की डॉग स्क्वॉड के द्वारा जांच करके व्यक्तिगत पूछताछ की जा रही है। सघन जांच अभियान में आरपीएफ व जीआरपी के जवानों सहित महिला कांस्टेबल भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed