फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rahgiri program will start again from November 2

दो नवंबर से फिर शुरू होगा राहगीरी कार्यक्रम

Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rahgiri program will start again from November 2
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते भाजपा कलां एवं संस्कृति व खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Rewari
चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भाजपा कलां एवं संस्कृति प्रकोष्ठ व खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलां एवं संस्कृति के प्रदेश संयोजक सुनील राव व खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दोनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ देश के युवा को जागृत करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में 2 नवंबर से एक बार फिर से राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में किसी न किसी अस्पताल से तालमेल कर स्पोर्ट्स इंजरी का एक छोटा सा वार्ड बनाया जाए, ताकि खिलाड़ियों को चोट लगती है तो उनका इलाज किया जा सके। इस दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर हरियाणवी बोली को भाषा में बदलने के लिए आयोग का गठन या हरियाणवी अकादमी के गठन की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed