{"_id":"6137a0108ebc3e17096d26cb","slug":"purse-snatched-from-woman-in-train-case-registered-rewari-news-rtk6232720196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला से पर्स छीना, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में महिला से पर्स छीना, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दिल्ली से बीकानेर जा रही फेस्टिवल एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार एक महिला यात्री से बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी रेवाड़ी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर जीआरपी को दी शिकायत में मूल रूप से कर्नाटक निवासी एवं इस समय जोधपुर में रहने वाली रोमाना तंजीला ने बताया कि वह 28 अगस्त को फेस्टिवेल एक्सप्रेस से दिल्ली से बीकानेर अपने पति के साथ जा रही थी। जब ट्रेन महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंची तभी उनकी आंख खुल गई। उस दौरान उनका हैंड बैग हाथ में था। इसी दौरान वहां खड़े एक बदमाश ने उनका पर्स छीन लिया और कूदकर फरार हो गया। पर्स में 5 हजार रुपये, छह एटीएम कार्ड, डीएलसी, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी। तत्पश्चात रेलवे के सहायता केंद्र पर इसकी सूचना दी, जिस पर पहुंचे एस्कॉर्ट स्टाफ ने उनकी शिकायत ली और बीकानेर जीआरपी को दी। बीकानेर जीआरपी ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करके रेवाड़ी भेज दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।