फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, bjp leaders randhir kapriwas

भाजपा नेता रणधीर कापड़ीवास बोले- जनता ने भरा है मेरा फॉर्म, वापसी का सवाल ही पैदा नहीं होता

Mon, 07 Oct 2019 10:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, bjp leaders randhir kapriwas
bjp - फोटो : amar ujala

निवर्तमान विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का टिकट कटने के बाद शहर में विधायक से लेकर रुठे भाजपाइयों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी से बागी हुए कापड़ीवास को मनाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव और जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि विधायक होने के नाते ये काम अन्य लोगों को दिया गया है, लेकिन उनकी ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं कापड़ीवास ने कहा कि प्रदेश के नेताओं के साथ उनकी बात हुई है, लेकिन उनका फार्म रेवाड़ी की जनता ने भरा है। फार्म वापस लेने का सवाल नहीं है। लेकिन सात अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लेने समय है। ऐसे में सोमवार को दोपहर तीन बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि कौन- कौन चुनाव मैदान में है। निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को ही निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव कार्यालय खोलकर कर चुके हैं प्रचार शुरू
एक ओर प्रदेश व जिला के भाजपाइयों की ओर से बागी हुए विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को मनाने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर कापड़ीवास ने रविवार को धारुहेड़ा में चुनाव कार्यलय खोलकर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में भाजपाइयों की ओर से मनाने की प्रक्रिया सिरे चढ़ पाऐगी या नहीं सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी भाजपाइयों को मनाने का काम हुआ पूरा: जिलाध्यक्ष
भाजपा रेवाड़ी जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि उनका सर्वप्रथम काम रेवाड़ी जिला के कार्यकर्ताओं को मनाने का है। उनकी ओर से पार्टी के 90 फीसदी कार्यकर्ताओं को मना लिया गया है। बाकी को भी जल्द मना लिया जाएगा। कापड़ीवास को भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है, वे भी मान जाएंगे।


रेवाड़ी विधानसभा में अभी भी 15 उम्मीदवार, कितने बचेंगे आज होगा साफ
रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभाओं में कुल 62 प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया था। लेकिन जांच के दौरान चुनाव मैदान में कुल 44 उम्मीदवार थे। अकेले रेवाड़ी विधानसभा में ही 15, बावल में 13 व कोसली में 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापस लेने का दिन है, ऐसे में स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर असली मुकाबला किन लोगों के बीच में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed