{"_id":"6b071edc593486198208a8cb","slug":"proposal-to-grant-recognition-to-document-verification-via-digilocker-rewari-news-c-198-1-rew1001-249291-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डिजिलॉकर से दस्तावेज सत्यापन को मान्यता देने का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डिजिलॉकर से दस्तावेज सत्यापन को मान्यता देने का सुझाव
Wed, 25 Nov 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोसली। कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ के तहत जनसंवाद एवं सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों ने डिजिलॉकर से दस्तावेज सत्यापन को मान्यता देने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता तथा रिफॉर्म उत्सव प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।
जनसंवाद के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रणाली और महाविद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। उन्होंने व्यवस्थाओं को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने के साथ डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।
विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध दस्तावेज के सत्यापन को मान्यता देने का सुझाव रखा। उनका मानना था कि इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक सुगम होगी और दस्तावेज के सत्यापन में विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपनी बात रखने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सुझाव देने का अवसर मिला। चर्चा में परीक्षा प्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया और डिजिटल सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में इतिहास विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. अमित, पंकज, बिजेंद्र कुमार, डॉ. मोना, सचिन सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।