फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Private School Association objected to opening school in installments

किस्तों में स्कूल खोलने से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Private School Association objected to opening school in installments
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूलों को किस्तों में खोलने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए 15 जुलाई से एक से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने की मांग की है। हालांकि एसोसिएशन के जिला प्रधान रामपाल यादव ने स्कूल खोलने का आभार जताते हुए सभी कक्षाओं को शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

यादव ने कहा एसोसिएशन शुरू से ही स्कूल जल्दी खुलवाने के निरंतर प्रयास करते रही है। लेकिन सरकार ने जो किस्तों में स्कूल खोलने का फैसला किया है, इस पर अभिभावकों और स्कूल संचालकों ने आपत्ति जताई है। पिछले डेढ़ वर्ष से जो विद्यार्थियों का का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने में शिक्षकों और बच्चों को शिक्षा को फिर से पटरी पर लाने के लिए लंबा समय लग जाएगा। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों के जीवनशैली में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसलिए सरकार से पुरजोर गुजारिश है कि बच्चों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को बिना किसी विलंब के कक्षा पहली से आठवीं तक स्कूल खोल देने चाहिए। क्योंकि सरकार के नौंवी से बारहवीं तक स्कूल खोलने के बाद प्रदेश में प्रतिक्रियाएं आई है, उसमें सभी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल दूहन ने कहा कि जो भी दिशा निर्देश शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से दिए जाएंगे, उनका अच्छे से पालन किया जाएगा। इस अवसर पर अनिरुद्ध सचदेवा, रणबीर चौधरी, श्रीभगवान, नरेंद्र, सुमेर सिंह, अजय यादव, सुरेंदर सिवाच, रामावतार यादव, सावित्री यादव, बिमला मलिक, योगेश तिवारी, नवीन सैनी, सत्यपाल दहिया व हेमंत सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed