फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   private company employees sitting on dharna

धरने पर बैठे निजी कंपनी कर्मचारी

Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
private company employees sitting on dharna
कंपनी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Rewari
बावल। बावल औद्योगिक कस्बे में दस साल से नौकरी कर रहे दो सौ से अधिक कर्मियों को एक निजी कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। कर्मचारी कंपनी के गेट के बाहर धरने पर बैठे। सेक्टर-3 स्थित एक निजी कंपनी में लगभग दस साल से कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मियों को जूते ओर ड्रेस भी मिली हुई है।
विज्ञापन

बलजीत जसवंत मनीष राजेश भगत सिंह व संदीप मदनलाल ने बताया कि वे ग्यारह साल से कंपनी में काम कर रहे हैं। वीरवार दोपहर को जैसे ही ड्यूटी करने पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोका गया। इससे नाराज कर्मियों ने गेट के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने बिना कोई सूचना दिए उन्हें बाहर कर दिया है। समाजसेवी राजेश कुमार कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार 75 परसेंट रोजगार देने के खोखले दावे कर रही है। आये दिन कंपनियों से युवाओं को बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed