फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prepare a plan for the development of villages and submit a report: Siddhartha

गांवों के विकास की योजना बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें : सिद्धार्थ

Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prepare a plan for the development of villages and submit a report: Siddhartha
रेवाड़ी। एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने गांव भाड़ावास में विभिन्न विभागों की ओर से गांव में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग की ओर से उक्त गांव के लिए गांवों के विकास की योजना बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि उस प्लान के अनुरूप गांव में विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में विभाग द्वारा जो भी अच्छे से अच्छे कार्य कराया जा सकता है। उसे इस प्लान में शामिल किया जाए, ताकि लोगों को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। एसडीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी गांव में विजिट कर गांव की आवश्यकता अनुसार रूपरेखा तैयार करें और उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों का गांव के ग्राम सचिवालय या सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें, ताकि लोग उन योजनाओं व नीतियों का भरपूर लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम विकास योजना को बेहतर बनान हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले ताकि लोगों के आजीविका के अवसर बढ़ सकें। एसडीएम ने कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें बैंक के माध्यम से ऋण दिलवाकर उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना तथा आरएसईटीआई के तहत स्वयं रोजगार के प्रशिक्षण देकर भी लोगों को स्वावलंबी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed