{"_id":"613ba6e18ebc3e137533a5b7","slug":"preparations-begin-for-the-festival-of-ramlila-rewari-news-rtk623591043","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के उत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के उत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
बैठक में मौजूद श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब के कलाकार।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में रेलवे डोमेटिक क्लब की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला मंचन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि क्लब जो 1961 से लगातार रामलीला का मंचन करता आ रहा है। अब 61वें रामलीला उत्सव की तैयारी शुरू कर दी हैं। सभी कलाकारों ने केके सक्सेना के निर्देशन में रिहर्सल शुरू कर दी है। वहीं मुकेश भारद्वाज व रामचरण सहायक निर्देशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
रामलीला का मंचन 5 से 15 अक्तूबर तक किया जाएगा। वहीं 9 अक्तूबर को एक हास्य नाटक कंजूस पर चढ़ी जवानी का दिल्ली की महिला कलाकारों के साथ मंचन किया जाएगा। रामलीला में केके सक्सेना, उमेश शर्मा, मुकेश भारद्वाज, रामचरण, ब्रिजेश शर्मा, राजेश शर्मा, ब्रिजेश, सतीश, मोहित यादव, मधुर भारद्वाज, सागर, संदीप, नीटू गुप्ता, संजय सोनी, धीरज, सौरभ, शुभम, अनुज, दिवेश, निरवील रोहिल्या, रोहित, रवि, दीपक आदि रोल निभाएंगे। जबकि म्यूजिक में श्याम लाल, राम नारायण व अनु को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामलीला के मंचन में वीपी शर्मा, मुल्याम सिंह, अनिल कुमार, अत्तर सिंह, राम जीवन, राजेश यादव, महेन्द्र कुमार शर्मा, संजय कुमार, सुरेश कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं।