{"_id":"6acbd10fbf712d84d3090036","slug":"prayed-for-happiness-and-prosperity-by-worshipping-goddess-shailaputri-on-the-first-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-247015-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना
Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बारा हजारी स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालू। संवाद
रेवाड़ी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां के शैलपुत्री रूप का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने नौ दिन का व्रत धारण किया है जबकि कुछ श्रद्धालुओं पहले दिन व्रत रखा। नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान भी आयोजित किए जा रहे हैं।
बारा हजारी स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
नवरात्र के पहले दिन कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी विधि-विधान से माता की चौकी स्थापित की और पूजा-अर्चना कर नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। मंदिरों में माता के विभिन्न स्वरूपों का विशेष शृंगार किया गया है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित काली माता मंदिर, बड़ा तालाब स्थित मंसा माता मंदिर, नई बस्ती स्थित मंसा देवी मंदिर, सेक्टर-3 स्थित माता मंदिर, बारा पत्थर स्थित काली माता मंदिर और आर्य समाज रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना की।
बाजारों में सजीं पूजन सामग्री की दुकानें
नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। विभिन्न दुकानों पर माता की चुनरी, नारियल, कलश, अगरबत्ती, फूल-माला और अन्य पूजन सामग्री उपलब्ध है। श्रद्धालु पूजा के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को आगामी दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालु मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करेंगे। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।