फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Potholes remain unfilled despite complaints

Rewari News: शिकायतों के बावजूद नहीं भरे गड्ढे

Mon, 17 Nov 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Potholes remain unfilled despite complaints
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुनवाई करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। संवाद
बावल। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विकास कार्यों को लेकर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विधायक ने पिछले महीने हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताई।
उन्होंने एचएसआईआईडीसी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कई स्थानों पर एक महीने से गड्ढे नहीं भरे गए जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने अवगत कराया कि कृषि विश्वविद्यालय के साथ लगती फोर लेन सड़क काफी टूट चुकी है लेकिन मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना सरकार की प्राथमिकता है और जनता के कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया जाए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच सके।
जानकारी दी कि दिल्ली–जयपुर हाईवे के सर्विस रोड का एक हिस्सा तैयार हो चुका है और पुल निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। जल्द ही दुकानदारों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
कन्या महाविद्यालय का निर्माण कार्य 99% पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान कराया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों के साथ शालीनता से व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें।

इस मौके पर समाजसेवी अनिल रायपुर, मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, बावल एसएमओ डॉ. सीमा यादव, डॉ. रामनिवास, डॉ. विजय प्रकाश, नगर पालिका उप प्रधान अर्जुन चौकन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed