फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Posted status on WhatsApp and committed suicide by hanging

Rewari News: व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस और फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 10 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 10 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Posted status on WhatsApp and committed suicide by hanging
रेवाड़ी। उधारी में दिए 5.50 लाख रुपये डूबने और मकान मालिक से पैसों के लेनदेने को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति ने मरने से पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया, वहीं घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के नाम भी लिखे हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला देशराज यहां सनसिटी में परिवार के साथ किराये पर रहता था। उसके 2 छोटे बच्चे हैं। देशराज गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की शाम वह व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर फंदे पर झूल गया।मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाई हैं। इसमें सिटी थाने के एक पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं घर में दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें देशराज ने लिखा है मेरी मौत का कारण विजय लक्ष्मी पत्नी दिनेश, उसका भाई अजय और सिटी थाने का पुलिसकर्मी अनिल है। विजय लक्ष्मी, देशराज की मकान मालकिन है।
विज्ञापन

स्टेटस देखकर घर पहुंचा साला

देशराज के साले सुरेंद्र ने बताया कि वह बावल में एक कंपनी में नौकरी करता है। जीजा देशराज का व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद वह सीधे बावल से रेवाड़ी पहुंचा। लेकिन, तब तक देशराज ने फंदा लगा लिया था। सुरेंद्र का आरोप है मकान मालिक 2 पुलिस वालों के बल पर देशराज पर दबाव बना रहा था। उसके जीजा को परेशान किया जा रहा था। अक्सर आरोपी उसे केस में फंसाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कहा, पैसे मेरे बच्चों को दे दिए जाएं


मरने से पहले बनाए वीडियो में देशराज ने कहता दिख रहा है कि मैं राकेश उर्फ रक्कू पुत्र जयपाल ठाकुर से 2 लाख रुपये मांगता हूं। 2 साल पहले उसे 2 प्रतिशत ब्याज पर दिए थे। मेरी मौत के बाद ये पैसे मेरी पत्नी और बच्चों को दे दिए जाएं। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति उमेद सिंह ददू के बेटे से साढ़े तीन लाख रुपये लेने की बात कही है। कहा है यह पैसे भी दो प्रतिशत ब्याज पर दिए थे।



वर्जन--मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से जो शिकायत दी गई है, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

-सुरेंद्र, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed