{"_id":"6491fabc344c4eafd7001645","slug":"portal-started-for-online-admission-students-not-reaching-colleges-rewari-news-c-198-1-rew1001-1401-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आनलाइन प्रवेश के लिए पोर्टल शुरू, काॅलेजों में नहीं पहुंच रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आनलाइन प्रवेश के लिए पोर्टल शुरू, काॅलेजों में नहीं पहुंच रहे विद्यार्थी
Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के ऑनलाइन दाखिला पोर्टल खुलने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया भी सुचारु हुई। अभी पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थी महाविद्यालयों में कम पहुंच रहे हैं। सोमवार देर शाम पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हुई थी। मंगलवार को महाविद्यालयों में इक्का दुक्का विद्यार्थी ही पहुंचे। कुछ महाविद्यालयों में सहायता कक्ष की टीम विद्यार्थियों के मार्गदर्शन करने में सक्रिय दिखी ताे कइयों में अभी ग्रीष्मावकाश के चलते चहल पहल कम है। विद्यार्थी भी आगामी दो तीन दिन बाद ही दाखिला के लिए पंजीकरण कराने में उत्सुकता दिखाएंगे। विद्यार्थियों को घर बैठे ही पंजीकरण कराने की सुविधा मिलने से ज्यादा भागदौड़ करने की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आनलाइन दाखिला पोर्टल पर डैशबोर्ड जारी किया गया है।इसमें प्रदेश भर के विद्यार्थियों के पंजीकरण की रिपोर्ट जारी होती है। विद्यार्थी दाखिला पोर्टल के सुचारु होने का और इंतजार कर रहे हैं।
वर्जन
पोर्टल शुरू हो गया है। अभी विद्यार्थी प्रवेश में कम रूचि ले रहे हैं। एक-दो दिन प्रवेश लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वैसे विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क लगाई जा चुकी है।
-शशिभूषण, प्राचार्य राजकीय ब्वाॅयज काॅलेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
वर्जन
पोर्टल शुरू हो गया है। अभी विद्यार्थी प्रवेश में कम रूचि ले रहे हैं। एक-दो दिन प्रवेश लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वैसे विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
-शशिभूषण, प्राचार्य राजकीय ब्वाॅयज काॅलेज रेवाड़ी।