फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PM Narendra Modi in Haryana today, foundation stone of AIIMS in Rewari, inaugurate many development projects

PM Modi Live: रेवाड़ी में पीएम मोदी बोले- 'जो कभी नहीं चाहते थे राम मंदिर बने, वो भी अब श्रीराम बोलने लगे हैं'

Fri, 16 Feb 2024 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Feb 2024 02:48 PM IST
सार

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने राम-राम से अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि रेवाड़ी से रिश्ता कुछ अलग ही रहा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Haryana today, foundation stone of AIIMS in Rewari, inaugurate many development projects
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी के गांव माजरा में पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि रेवाड़ी से रिश्ता कुछ अलग ही रहा। कहा कि मैं जानता हूं रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र राव इंद्रजीत सिंह ने जैसे बताया सीएम मनोहर लाल ने जैसे बताया कि 2013 में जब भाजपा ने मुझे पीएम उम्मीदवार घोषित किया था तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था। तब रेवाड़ी ने 272 पार का आशीर्वाद दिया था जो सिद्धि बन गया था। मैं फिर रेवाड़ी आया हूं तो अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि साथियों लोकतंत्र में सीटों का महत्व है लेकिन मेरे लिए जनता का अशीर्वाद बहुत बड़ी पूंजी है। आज पूरी दुनिया में भारत नई ऊंचाई पर पहुंचा है तो ये आप सब के आशीर्वाद के कारण। उन्होंने कहा कि मैं कल ही दो देशों की यात्रा के बाद देर रात हिन्दुस्तान लौटा हूं। यूएई और कतर में जिस प्रकार का आज भारत को सम्मान मिलता है। हर कोने से भारत को शुभकामना मिलती है वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, हर भारतीय का है। आप सबका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जी 20 का सफल सम्मेलन आपके आशीर्वाद से हुआ। तिरंगा चंद्रमा पर पहुंचा, जहां कोई नहीं पहुंच सका। कहा कि यह सब आपके आशीर्वाद से हुआ। पीएम ने कहा कि 10 वर्ष में भारत 11वें नंबर से उठकर पांचवे नंबर की आर्थिक महाशक्ति बना है। अब मुझे अपने तीसरे टर्म में और आने वाले वर्षों में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरूरी है। हरियाणा तभी विकसित होगा जब यहां आधुनिक सड़कें, रेलवे का आधुनिक नेटवर्क, बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे। ऐसे अनेक कामों से जुड़ी लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का मुझे अवसर मिला है।

मोदी ने कहा कि म्यूजियम में गीता संदेश कुरुक्षेत्र जैसी पावन धरा से दुनिया को परिचित कराएगा। उन्होंने कहा कि आजकल देश-दुनिया में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है और रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है। कहा कि यहां पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में मैंने देश को कुछ गारंटी दी थी। देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो आज पूरा देश रामलला के दर्शन कर रहा है। 

देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है और तो और तो कांग्रेस के लोग जो लोग हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे जो कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम का मंदिर बने वह भी अब जय सियाराम बोलने लगे हैं।

कांग्रेस ने दशकों तक जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से रोड़े अटकाए थे, मैंने गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाके रूहूंगा। आज कांग्रेस की लाख कोशिश के बावजूद अनुच्छेद 370 इतिहास में खो गया है।

पीएम ने कहा कि यहीं रेवाड़ी में मैंने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन लागू करने की गारंटी दी थी। कांग्रेस वाले सिर्फ 500 करोड़ रुपए दिखाकर वन रैंक वन पेंशन लागू करने का झूठ बोलते थे। रेवाड़ी की धरा से लिया गया वह संकल्प मैंने आपके आशीर्वाद से पूरा किया। अभी तक ओआरपी के तहत पूर्व सैनिकों को करीब एक लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसके बड़े लाभार्थी हरियाणा के पूर्व सैनिक रहेंगे। सिर्फ रेवाड़ी के पूर्व सैनिकों की बात करूं तो उन्हें 600 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। आप मुझे बताइए जितना प्यार रेवाड़ी को मिला है उससे कम कांग्रेस ने पूरे देश के पूर्व सैनिकों के लिए रखा था। ऐसे झूठ और धोखेबाजी के कारण ही कांग्रेस को नकार दिया है।

पीएम ने कहा कि देश का 22वां एम्स बन रहा है, 10 साल में 15 नए एम्स स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं, हरियाणा के हर जिले में एक मेडिकल कालेज बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि पहले रेल के विकास के लिए हर वर्ष औसत 300 करोड़ बजट मिलता था। इस वर्ष रेलवे के लिए करीब 3000 करोड़ का बजट रखा गया है। रोहतक-महम-हांसी-जींद सोनीपत जैसी नई रेल लाइनों और अंबाला कैंट रेल लाइनों की दोहरीकरण से लाखों लोगों को फायदा होगा। ऐसी सुविधाओं से जीवन और कारोबार आसान होता है।

पीएम ने कांग्रस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड केवल एक परिवार के हित को देश के लोगों से ऊपर रखने का है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड इतिहास के सबसे बड़े घोटालों का है। देश का सबसे बड़ा ट्रैक रिकार्ड आतंकवाद को बढ़ाना है। सेना और सैनिक को कमजोर करने का है। ये बातें याद रखनी जरूरी हैं, क्योंकि आज भी कांग्रेस की टीम वही है। नेता वही है, नीयत वही है और उन सबकी निष्ठा भी एक ही परिवार के लिए है।
 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का अवसर और भी ज्यादा व्यवहारिक और विषेश है। 2013 में जब आप प्रधानमंत्री नहीं बने थे और देश आपको प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा था उस यात्रा का श्री गणेश आपने रेवाड़ी से किया था। आज वही रेवाड़ी की धरती है जहां लोगों की अपेक्षा थी कि यहां एक एम्स खुले....इस एम्स से केवल दक्षिण हरियाणा के लोगों को नहीं बल्कि राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।



वहीं, प्रधानमंत्री रोहतक-महम-हांसी खंड में ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा और रेल यात्रियों को लाभ होगा। जिससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा।
 

गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की रखी आधारशिला
प्रधानमंत्री करीब 5450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी। 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इस परियोजना में मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार चरण-5 से जोड़ा जाएगा और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क में इसे मिला दिया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी इसका विस्तार होगा।

 

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया। इस अनुभवात्मक संग्रहालय को लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फीट से अधिक इनडोर जगह है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को जबरदस्त अनुभव कराने के लिए संवर्धित वास्तविकता (एआर), 3डी लेजर और प्रोजेक्शन मैपिंग सहित अत्याधुनिक तकनीक का भी लाभ उठाता है। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था।



रेलवे की इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित भी किया। जिन रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें रेवाड़ी-काठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर) का दोहरीकरण, काठूवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किमी) का दोहरीकरण, भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किमी) का दोहरीकरण, और मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (31.50 किमी) का दोहरीकरण शामिल है। इन रेलवे लाइनों के दोहरीकरण से क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और यात्री रेल और मालगाड़ियों दोनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed