{"_id":"b446a5dff211814e1eb7bd122fb97827","slug":"pistol-wielding-shopper-plunderer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नोंक पर दुकानदार को लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल की नोंक पर दुकानदार को लूटने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Thu, 28 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
भाड़ावास रोड पर करीब एक महीने पहले खरसानकी के पास पिस्तौल की नोंक पर दुकानदार से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को सीआईए रेवाड़ी ने गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और लूटे गए माल की बरामदगी के लिए सीआईए ने बदमाश को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है।
जांचकर्ता एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पदैयावास निवासी राजपाल है। गांव पहलादपुर निवासी राहुल उर्फ सोनू की ब्रास मार्केट में कपड़े की दुकान है। 27 अप्रैल की रात दुकान बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने गांव पहलादपुर स्थित घर जा रहा था।
विज्ञापन
खरसानकी के पास आरोपी राजपाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल को रुकवाया और पिस्तौल की नोंक पर उसके पास मौजूद 29 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।