फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Petrol price above 100, domestic gas cylinder reached Rs 908

पेट्रोल के दाम 100 से ऊपर, घरेलू गैस सिलेंडर 908 रुपये पहुंचा

Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Petrol price above 100, domestic gas cylinder reached Rs 908
महंगाई की मार आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। शहर में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी 900 रुपये को पार कर गया है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से घरेलू उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं जिससे गरीब आदमी के लिए दाल-रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में पेट्रोल 100.93 रुपये प्रति लीटर रहा जबकि प्रीमियम पेट्रोल इससे भी दो रुपये महंगा रहा। लोगों का कहना है कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। तीन साल पहले 200 रुपये में स्कूटी की टंकी भर जाती थी। अब 300 रुपये में भी नहीं भरती है। तेल के बढ़ते दामों ने आम आदमी का तेल निकाल दिया है। वहीं विपक्ष के नेताओं का कहना है कि पिछले चार साल में पेट्रोल के दाम 45 रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं जबकि भाजपा के नेता सत्ता में आने से पहले कहते थे कि उनकी सरकार बनने पर पेट्रोल 50 रुपये लीटर बिकेगा। झूठ बोलकर सत्ता में आ गए और सब कुछ लूटने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम इस साल महंगाई के रिकार्ड तोड़ रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में गैस सिलिंडर 604 रुपये में मिलता था जबकि अब यह बढ़कर 908 रुपये हो गया है। यानी बीते 10 महीने में गैस सिलिंडर 300 रुपये महंगा हो गया है। इससे घरों में रसोई का बजट बिगड़ गया है। गांवों में महिलाओं ने गैस सिलिंडर को कोने में रख दिया है और लकड़ियां जलाकर खाना पकाने लग गए हैं। गरीब आदमी 900 रुपये का सिलेंडर कैसे खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। जबकि भाजपा जब विपक्ष में थी तब उसके नेता आधे नंगे बदन होकर तेल के दामों में एक या दो रुपये वृद्धि होने पर विरोध प्रदर्शन करते थे। भाजपा ने तेल के नाम पर लूट मचा रखी है। - चिरंजीव राव, कांग्रेस विधायक।
गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम से घरों का बजट बिगड़ रहा है। यही रफ्तार रही तो इस साल के अंत तक सिलिंडर 1000 रुपये का हो जाएगा। भाजपा सरकार सारी नीतियां अमीरों के लिए बना रही है। गरीब आदमी को और ज्यादा गरीब, अशिक्षित व बीमार बनाने पर फोकस कर रखा है। - रजंवत डहीनवाल, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता।
लगातार बढ़ रही महंगाई ने घर चलाना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने पूरा बजट गड़बड़ा दिया है। बीते 10 महीने में गैस सिलिंडर 300 रुपये महंगा हो गया है। इससे घरों में रसोई का बजट बिगड़ गया है। गरीब आदमी 900 रुपये का सिलेंडर कैसे खरीद सकता है। -चंचल यादव।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पेट्रोल-डीजल के साथ अन्य चीजों वस्तुओं के दाम भी बढ़ोत्तरी हुई हैं। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे हुए किए थे लेकिन अभी सभी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। -आकाश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed