फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Perera and Subroto House were joint winners in English speech competition

Rewari News: अंग्रेजी भाषण स्पर्धा में परेरा व सुब्रोतो सदन संयुक्त रूप से रहे विजेता

Wed, 28 May 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Perera and Subroto House were joint winners in English speech competition
फोटो: 14रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में आयोजित अंतरसदनीय अंग्रेजी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में विज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में आयोजित अंतरसदनीय अंग्रेजी भाषण कला प्रतियोगिता में परेरा और सुब्रोतो सदन संयुक्त रूप से रहे विजेता रहे। विजेता कैडेट्स को पुस्तकें व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-12) और कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7-8) में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य ब्रिजकिशोर रहे। लड़ाकू भूमिका में महिलाएं, लोकतंत्र, रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर प्रभाव, भारत में धर्मनिरपेक्षता, साइबर सुरक्षा आदि 12 विषयों पर हुई भाषण स्पर्धा में 24 प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में कैडेट नैंसी (दसवीं), कटारी सदन, सौरिश चावला (नौंवी), करियप्पा सदन व कैडेट सक्षम (ग्यारहवीं) परेरा सदन संयुक्त रूप से और कैडेट आर्यन कुमार सिंह, कक्षा बारहवीं, सुब्रोतो सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में कैडेट जिया (आठवीं), परेरा सदन ने प्रथम, कैडेट सम्राट (आठवीं), अर्जन सदन ने द्वितीय और कैडेट एंजेल नेगी (आठवीं), करियप्पा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों के संयुक्त परिणाम के आधार पर सुब्रोतो व परेरा सदन संयुक्त रूप से विजेता व कटारी सदन उपविजेता रहा। करियप्पा सदन तृतीय स्थान पर रहा।
प्राचार्य ने विजेता कैडेटों को पुस्तकें व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय पाठ्यक्रम कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि कैडेट्स सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें।

संचालन कैडेट हिमांशु व कैडेट माधवी ने किया। प्रशासनिक अधिकारी जय सिंह राठौड़, उप प्राचार्या वंदना चौधरी व गजेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में दीपक कुमार, केवी भेल, दीपक कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed