{"_id":"61bcd953e9592d1cda5580fd","slug":"people-s-problems-will-be-solved-under-good-governance-week-adc-rewari-news-rtk6330401196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन सप्ताह के तहत लोगों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन सप्ताह के तहत लोगों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान : एडीसी
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में प्रदेशभर में 20 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जन शिकायतों के निवारण और अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ घर द्वार के नजदीक देने के लिए प्रशासन गांव की ओर नामक अभियान चलाया जाएगा। उक्त जानकारी एडीसी आशिमा सांगवान ने दी है। वह शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में सुशासन सप्ताह मनाने को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी स्वयं आमजन तक पहुंचेंगे और उनकी शिकायतों को सुनकर उनका निवारण करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन सप्ताह के तहत मेरी फसल मेरा ब्यौरा, सीएम विंडो, सीपीग्राम, सेवा का अधिकार अधिनियम, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं के तहत लंबित शिकायतों व आवेदनों का निपटारा करते हुए शत प्रतिशत आउटपुट दें। ताकि आमजन को परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि इसके तहत नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त आशिमा सांगवान ने कहा कि रेवाड़ी जिला के सभी ब्लॉक व तहसील स्तर पर आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुशासन सप्ताह के दौरान किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, एसडीएम रविंद्र यादव, एसडीएम संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, तहसीलदार प्रदीप देशवाल आदि मौजूद रहे।
----------------------------
फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस
एडीसी आशिमा सांगवान ने कहा कि डीसी यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला में विभागीय स्तर पर लागू योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए पूरी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस रखते हुए वास्तविक लाभपात्रों को सरकार की सेवाएं ब्लॉक व तहसील स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।