{"_id":"29e8c5ae654fbdaf842b5625fbc2c8b9","slug":"people-protest-for-supply-of-dirty-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी न होने पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा कुंड की गुवारियां बस्ती में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। निकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी गलियों में भर जाता है। इससे ग्रामीणों को रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई घरों में गंदा पानी भरने से दरारें भी आ चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीण खुशीराम, सुशीला देवी, विनोद कुमार शर्मा, विरेंद्र यादव, राजू मूछाल, नरेंद्र, बंटी, टींकू, योगेश, प्रकाश आदि ने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क किनारे व घरों के आगे पिछले 30 सालों से गंदा पानी जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में पानी जमा होने से बुरा हाल हो जाता है। सड़क किनारे खड़े इस गंदे पानी से कभी सड़क पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
क्योंकि यहां मिट्टी ने दलदल का रूप ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से पानी जमा होने के कारण दुर्गंध और मच्छर उत्पन्न हो गए हैं। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंदे पानी की निकासी का उचित समाधान किया जाए। धीरे-धीरे यह गंदा पानी हनुमान मंदिर के पास से चलते हुए कुंड बस स्टैंड तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन सरस चंद्रहास का कहना है कि पिछले 20 सालों से रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग स्थित गुवारिया बस्ती के घरों के आगे गंदे पानी से नाला लबाबल भरा हुआ है। पानी आगे की तरफ बढ़ता ही जा रहा है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था और मौके मुआयना भी किया गया, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।
पूर्व सरपंच मनेठी शिवराज सिंह यादव ने बताया कि गंदा पानी सड़क किनारे नाले में खड़ा है। सड़क किनारे होने के कारण यह काम पीडब्ल्यूडी का है। पहले सड़क के नीचे से पुलिया थी, गुवारिया बस्ती का गंदा पानी इस पुलिया के नीचे सस्त्रत्त्े दूसरी तरफ जाता था। लेकिन पिछले 20 सालों से यह पुलिया बंद है और सड़क किनारे यह गंदा पानी खड़ा हो रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक जांगिड़ ने बताया कि गुवारियां बस्ती के लोगों की यह गंभीर समस्या है। क्योंकि सड़क किनारे नाले में गंदा पानी खड़ा होने से बस्ती के लोगों को सड़क किनारे चलना पड़ा रहा है। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। क्योंकि सड़क व नाले के बीच बचने के लिए जगह नहीं है।
समाजसेवी रमेश लूना ने बताया कि अगर सफाई अभियान चलाना है तो गुवारियां बस्ती के घरों के आगे खड़ी गंदगी को साफ करना चाहिए। सड़क किनारे खड़ा गंदा पानी बड़े हादसे का न्यौता दे रहा है। क्योंकि रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग सबसे व्यस्तम मार्ग है और प्रतिदिन हजारों वाहन यहां से निकलते है।