फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   people Distraught from water collect on road

रास्ते में पानी भरने से लोग परेशान

Mon, 16 Nov 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव मुमताजपुर में 20 गांवों को जोड़ने वाले रास्ते में गांव का गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि वे 20 नवंबर को कोसली आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने अपनी समस्या रखेंगे। यदि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो कोसली सचिवालय के सामने धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण सुरेंद्र, रामकुवार, शेर सिंह, बेद प्रकाश, राय सिंह, महेंद्र आदि ने बताया कि उनके गांव का गंदा पानी पिछले काफी दिनों से गांव गढ़ी होकर बव्वा, भाला, नया गांव व भागेश्वर धाम को जाने वाले सड़क मार्ग पर जमा होने से ग्रामीण परेशान है। इसके अलावा महिलाओं को भी खेतों में जाने के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि रोड के दोनों ओर लोगों ने बंध लगा कर पानी सड़क पर इकट्ठा कर दिया है। इससे दोपहिया वाहन पानी में गिर जाते है। इस समस्या के समाधान के लिए वे कई बार नाहड़ बीडीपीओ से मिले पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कोसली आगमन पर प्रदेश के मुख्य मंत्री से मिलकर प्रशासन की लिखित शिकायत करेंगे कि उनकी लापरवाही व कार्य में कोताही के कारण इलाके के लोग परेशान है।

इस रास्ते पर मुमताजपुर, भंडगी गांव के लोगों की जमीन लगती है और इस जमीन को जैसे तैसे जोत तो दिया जाता है लेकिन इसे संभालने के लिए व कटाई करने में काफी परेशानी आती है। इस रास्ते से ना तो पशुओं के लिए चारा लेकर आ सकते ना ही महिलाएं इस रास्ते से निकल सकती। 


उन्हें इस मामले की जानकारी है कि रास्ते में पानी भरने से 20 गांवों के लोग परेशान है। लेकिन यह समस्या लोक निमार्ण विभाग ही दूर कर सकता है क्योंकि यह उसके दायरे में आता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया रोड ही खराब हो रहा है। इसके बावजूद वह इस  समस्या को जल्द ही देखकर समाधान कराएंगे।
राजेंद्र यादव ,बीडीपीओ, नाहड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed