{"_id":"8231a03e8ccaec4dec35ff4c7968d204","slug":"people-demand-new-train-and-double-dekar-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता मांगे नई ट्रेनें और डबल डेकर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता मांगे नई ट्रेनें और डबल डेकर ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पेश होने वाले रेल बजट में जिले के लोगों को नई मांगों से ज्यादा पुरानी मांगों को बजट में शामिल करने की उम्मीद ज्यादा है। कभी एशिया का सबसे बड़ा जंक्शन होने के बावजूद यहां पर किसी रेलमंत्री की ओर से ज्यादा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण तीस सालों पुरानी मांगे आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई हैं।
बंसीलाल के समय रेवाड़ी-पलवन मार्ग का सर्वे कराया गया था,लेकिन आज भी स्थिति ज्यों की त्यों है। यात्रियों की सुविधा की बात हो या फिर रेलवे के विद्युतीकरण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। बुधवार को जिले के बुद्धिजीवियों से बात की तो उनका मानना था कि यहां के कमजोर नेतृत्व के कारण यहां पहले से मौजूद सुविधाएं भी छीन ली गई हैं।
रेलबजट पर जिले के लोगों की जुबानी
पिछले तीन रेल बजटों में रेवाड़ी-बीकानेर रेलवे लाइन दोहरीकरण की बात हो चुकी है,लेकिन आज तक सिर नहीं चढ़ी। बतौर देश के रेलवे मंत्री बंसीलाल ने रेवाड़ी से पलवल को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए सर्वे कराया था, जो कि आज तक पूरा नहीं हुआ। इधर नई अनाज मंडी में ट्रेन का ठहराव, विद्युतीकरण एवं गोकलगढ़ स्टेशन पर वाशिंग लाइन शुरू होने सहित सभी पुरानी मांगों की घोषणा इस बार के बजट से है।
विज्ञापन
-रणजीत सिंह,महासचिव दक्षिण हरियाणा विकास लोक मंच
-------------
आश्रम से पहले एक ट्रेन पेसेंजर ट्रेन चलाई जाए,नारनौल की तरफ ट्रेन चलाई जाए, रेवाड़ी को दिल्ली डिविजन में शामिल करने, रेलवे स्टेशन पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे, सही समय पर संचालन एवं डबल डेकर ट्रेन का जंक्शन पर ठहराव सहित अनेक ऐसी मांगे हैं, जिनको अनेक वर्षों से सरकार के सामने रखा जा रहा है। लंबे समय से रेवाड़ी-धारूहेड़ा,भिवाड़ी-तावडु-सोहना-पलवन-खुर्जा के बीच ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है,लेकिन किसी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यदि यहां पर रेल चलाई जाए तो राजस्थान,युपी से जुडने के कारण लाखों लोगों को इसका फायदा हो सकता है।
-हरीश शर्मा, प्रधान दैनिक यात्री संघ
-------------
एक ओर से सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद महिला कंपार्टमेंट को बीच में नहीं जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ कोच में महिला सुरक्षाकर्मी का रहना जरूरी है। ट्रेन मे बॉयो-टायलेट लगाने की बात लंबे समय से कही जा रही है,लेकिन बॉयो टॉयलेट दूर की बता स्वच्छता तक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ट्रेनों में डस्टबिन का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि अंदर फैलने वाली गंदगी पर रोक लगाई जा सके।
-मुकेश भार्गव, दैनिक यात्री
--------------------------
काउंटर पर रिजर्वेशन लेते समय यात्रियों की सुरक्षा एवं समय की को बचाने के लिए स्वाइप मशीन, कलकत्ता और नासिक के लिए भक्तों के लिए ट्रेन चलाने का प्रावधान, चंडीगढ़-बांद्रा को नियमित, गरीब रथ नियमित, दिल्ली-अहमदाबाद का का जंक्शन पर ठहराव, पोरबंदर एक्सप्रेस दो दिन की बजाय नियमित करना, शाम के समय रेवाड़ी जयपुर के बीच पैसेंजर, सैनिकों की खान कहलाने वाले दक्षिण हरियाणा से अनेक सैनिक जम्मूतवी की तरफ जाते हैं, लेकिन केवल एक ही पूजा ट्रेन होने के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेवाड़ी-रोहतक के बीच दिन के समय ट्रेन चलाई जाए। लोकोशेड तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का प्रावधान किया जाए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जंक्शन पर अमानती सामान घर शुरू करने के साथ शयनकाल एवं वातानुकूलित ट्रेनों के यात्रियों के लिए विश्रामालय बनवाने की सुविधा के साथ इन सभी पुरानी मांगों को पूरा किया जाए।
-रमेश वशिष्ठ, जीआरपी,रेल वार्डन जिला सचिव