फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Partner was beaten to death in a dispute while drinking alcohol

रेवाड़ी: शराब पीते हुए बिहार के तीन दोस्तों में हुआ झगड़ा, दो ने मिलकर एक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 28 Oct 2021 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 12:18 AM IST
सार

बिहार निवासी तीन दोस्त रेवाड़ी में किराए के मकान में रहते थे। शराब पीने के दौरान तीनों में झगड़ा हो गया। दो युवकों ने अपने एक दोस्त की पीट पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Partner was beaten to death in a dispute while drinking alcohol
पीट-पीटकर ली जान -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के मोहल्ला सरस्वती विहार में मंगलवार रात को शराब पीने के दौरान तीन दोस्तों में झगड़ा हो गया। दो युवकों ने अपने एक दोस्त की पीट पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मरने वाला युवक बिहार से था। वहीं हत्यारोपी भी बिहार के रहने वाले हैं और सरस्वती विहार में रहते थे। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिहार के जिला खगडिया के गांव इस्लामपुर निवासी 28 वर्षीय उजाला कुमार उर्फ संतोष रेवाड़ी के मोहल्ला सरस्वती विहार में किराए के कमरे में रहता था और मजदूरी करता था। इसी जगह पर उजाला कुमार के साथ बिहार के जिला वैशाली के गांव समस्तीपुर पिडोता निवासी राकेश और जिला जहानाबाद के युगल विहार निवासी जीतू कुमार भी किराए पर रहते है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात तीनों कमरे में बैठ कर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान जीतू और राकेश का उजाला कुमार के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों ने उजाला के साथ जम कर मारपीट की। उजाला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उजाला कुमार को घायल देख कर भिवाड़ी में रह रहे उसके भाई मुकेश कुमार और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऐलनाबाद उपचुनाव: इशारे में राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात, 6 महीने पहले जो झोला रखकर गया था, अब उसे वापस दे दो

लोगों ने उजाला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। मुकेश कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपित राकेश और जीतू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed