{"_id":"613cec6d8ebc3eb3b44d8ffe","slug":"paniyar-vijay-cremated-with-state-honors-rewari-news-rtk623677028","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनीयर विजय का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनीयर विजय का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शस्त्र झुकाकर सलामी देते हरियाणा पुलिस के कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। मणीपुर में बीआरओ में तैनात पैनीयर विजय सिंह को उनके पैतृक गांव बहरमपुर में शनिवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया।
हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शस्त्र झुका कर दिवंगत विजय सिंह को सलामी दी। विजय सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को जैसे ही बहरमपुर गांव पहुंचा, तो हर कोई अपने लाडले सपूत को देखने उमड़ पड़ा।
गौरतलब है कि गांव बहरमपुर निवासी विजय सिंह स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामकिशन के सुपुत्र थे और पिछले 26 साल से बीआरओ में कार्यरत थे। वर्तमान में विजय सिंह मणीपुर इम्फाल में पैनीयर के पद पर तैनात थे। गत 9 सिंतबर को ड्यूटी के दौरान उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। अंतिम संस्कार यात्रा में प्रीतम सिंह चौहान, संजय प्रधान, रोशन लाल, कालू, पूर्व चेयरमैन अजीत सिंह, ईश्वर सिंह, जयभगवान, सन्नी यादव, महेश, सुरेश, सोनू, विनोद चौहान शामिल हुए।