फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Opposition to the decision to accommodate retired teachers of other states

दूसरे राज्यों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को समायोजित करने के फैसले का विरोध

Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the decision to accommodate retired teachers of other states
रेवाड़ी। दूसरे राज्यों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में समायोजित करने के फैसले पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की जिला इकाई ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र भाकली ने सरकार के इस फैसले को बेरोजगार नौजवानों के साथ एक बड़ा विश्वासघात बताते हुए सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकली ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का एकमात्र समाधान शिक्षकों की नियमित भर्ती करना ही है ताकि पढ़े-लिखे एचटेट की परीक्षा पास कर चुके युवाओं को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिल सके एवं वे अपनी ऊर्जा का उपयोग विद्यालयों में शिक्षा देने में कर सकें। पूरे प्रदेश में वर्तमान में शिक्षकों के 40000 पद रिक्त हैं और इससे दोगुनी संख्या में एचटेट पास युवा कई वर्षों से शिक्षक बनने के इंतजार में बैठे हैं। इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से इस निर्णय को वापस लेकर शिक्षकों की नियमित भर्ती करनी चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका अदा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed