फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operator dies after being hit by machine

मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

Tue, 06 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Operator dies after being hit by machine
बावल(रेवाड़ी)। ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करते समय एक ऑपरेटर मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी सतेंद्र (27) बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। सोमवार की रात वह नाइट शिफ्ट में कंपनी में पहुंचा था। मंगलवार अलसुबह ड्यूटी खत्म होने से पहले वह मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया। इससे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला और घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे की सूचना सतेंद्र के परिजनों को दी गई है। सतेंद्र के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक के परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई करावने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने शव का परिजनों को सौंप दिया है।
-विद्या सागर, निरीक्षक, थाना प्रभारी, बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed