फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operation stopped on half a dozen routes due to reduced ridership in buses

बसों में सवारियां घटने से आधा दर्जन रुटों पर संचालन बंद

Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Operation stopped on half a dozen routes due to reduced ridership in buses
रोडवेज बस में कम बैठे यात्री। - फोटो : Rewari
कोरोना संक्रमण का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके कारण लोग यात्रा करने में परहेज करने लगे हैं। रोडवेज डिपो में एक पखवाड़े के दौरान सवारियां घटने के कारण आधा दर्जन के करीब रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से इन बसों को अन्य रूटों पर भेजा जा रहा है ताकि आर्थिक रूप से विभाग को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। करीब एक पखवाड़ा पूर्व जहां रोडवेज डिपो की बसें प्रतिदिन 42 हजार किलोमीटर की दूरी तय करती थीं जोकि अब घटकर 37 हजार किलोमीटर प्रतिदिन पर पहुंच गई हैं। वहीं रोडवेज की कमाई लगभग 14 लाख रुपये प्रतिदिन थी लेकिन कुछ रूट बंद होने के कारण यह घटकर 10 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

इन रूटों पर बंद हुआ बसों का संचालन
बसों में सवारियां घटने के कारण रोडवेज प्रबंधन की ओर से शिमला, जम्मू-कटरा, जालंधर, हरिद्वार, मीरपुर, आकेड़ा, बिलासपुर-पटौदी रूट की बसों का संचालन बंद कर दिया है। इसके अलावा चंडीगढ़, धवाना, चीताडूंगरा सहित कई रूटों पर बसों के फेरे भी घटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सवारियां नहीं होने के कारण कुछ रूटों पर बसों का संचालन बंद किया गया है। बसों को खाली चलाने से विभाग को तो नुकसान ही होना है। जो बसें बंद की गई हैं उन्हें अन्य रूटों पर भेजा जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को भी ऑपरेशनल स्टाफ के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक, जिला रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed