फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operation of Delhi-Hisar and Hisar-Delhi passenger train closed since Corona period from 16

Rewari: कोरोना काल से बंद दिल्ली-हिसार व हिसार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन 16 से, देखिए टाइम टेबल

Tue, 09 Aug 2022 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 03:01 AM IST
सार

गूगामेड़ी व रामदेवा के मेले में जाने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 16 अगस्त से इस ट्रेन को शुरू करने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।

विज्ञापन
Operation of Delhi-Hisar and Hisar-Delhi passenger train closed since Corona period from 16
रेवाड़ी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे प्रशासन की ओर से गोगामेड़ी व रामदेवा के मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा दिया है। रेलवे ने गोगामेड़ी व रामदेवा जी मेले को देखते हुए कोरोना काल से बंद दिल्ली-हिसार व हिसार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन एक सिंतबर से शुरू होनी थी, लेकिन गूगामेड़ी व रामदेवा के मेले में जाने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 16 अगस्त से इस ट्रेन को शुरू करने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगी। 24 मार्च 2020 को वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते संपूर्ण देश में लगे लॉकडाउन के दौरान सभी ट्रेन सेवा बंद कर दी गई थी। कोरोना संक्रमण का दौर गुजरने पर धीरे-धीरे अधिकतर ट्रेनें बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने अब करीब 29 महीने बाद दिल्ली-हिसार व हिसार-दिल्ली पैसेंजर को 1 सितंबर से चलाने का नोटिफिकेशन जारी किया था, परंतु गूगामेड़ी मेले को देखते हुए कोरोना काल से बंद पड़ी इस ट्रेन का संचालन 16 अगस्त से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन हिसार से सुबह 4 बजकर 35 बजे, लुहारू 7 बजकर 35 बजे, महेंद्रगढ़ 8 बजकर 31 बजे, रेवाड़ी 10 बजे, पटौदी रोड़ 10 बजकर 50 बजे, गुरूग्राम 11 बजकर 45 बजे, दिल्ली कैंट दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी।


वापसी के समय दिल्ली कैंट से सुबह 5 बजकर 15 बजे, गुरूग्राम से 6 बजकर 05 बजे, पटौदी रोड से 6 बजकर 45 बजे, रेवाड़ी से 7 बजकर 30 बजे, महेंद्रगढ़ 8 बजकर 38 बजे, लुहारू 9 बजकर 40, हिसार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।

11 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेंगी ट्रेनें
मेला स्पेशल गाडी संख्या 04785

स्टेशन         समय

  • रेवाड़ी        6:15 सुबह
  • महेंद्रगढ़     6:50 सुबह
  • लौहारू      7:19 सुबह
  • सादलपुर    8:45 सुबह
  • गोगामेड़ी   10:20 सुबह


गाड़ी संख्या 04786
स्टेशन समय

  • गोगामेड़ी    10:45 सुबह
  • सादलपुर    12:25 दोपहर
  • लोहारू      1:02 दोपहर
  • महेंद्रगढ़     1:42 दोपहर
  • रेवाड़ी        3:15 दोपहर


गाड़ी संख्या 04793
स्टेशन           समय

  • रेवाड़ी         03:55 शाम
  • महेंद्रगढ़      04:32 शाम
  • लोहारू       05:07 शाम
  • सादलपुर     06:40 शाम
  • गोगामेड़ी     08:00 शाम


गाड़ी संख्या 04794
स्टेशन समय

  • गोगामेड़ी     08:50 शाम
  • सादलपुर    10:25 शाम
  • लोहारू      11: 15 रात
  • महेंद्रगढ़     11:19 रात
  • रेवाड़ी        12:40 रात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed