फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OPD services were provided to 146 patients in the camp

Rewari News: शिविर में 146 मरीजों को ओपीडी सेवाएं की प्रदान

Sun, 07 Sep 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
OPD services were provided to 146 patients in the camp
फोटो : 27श्रीकृष्ण भवन में आयोजित शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चला। सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में कुल 146 मरीजों को फ्री ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं और सभी को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी-अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. रवि राव (मेडिसिन), डॉ. अनिल यादव (हड्डी रोग), डॉ. गौरव यादव (सर्जरी), डॉ. विदुला यादव (नेत्र रोग), डॉ. अजीत यादव (बाल रोग) और डॉ. अनिल यादव (दंत रोग) शामिल रहे। इसके अलावा सीनियर लेफ्टिनेंट पूर्ण सिंह यादव ने फ्री फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर के सफल आयोजन में प्रधान रामबीर, जसवंत सिंह, डॉ. यशपाल, शशीभूषण, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोकल राम और रामसिंह सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed