फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only one bus on Aligarh route, passengers spend half the journey standing due to crowd

Rewari News: अलीगढ़ रूट पर केवल एक बस, भीड़ के चलते आधा सफर खड़े होकर करते हैं यात्री

Thu, 26 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Only one bus on Aligarh route, passengers spend half the journey standing due to crowd
फोटो : 3बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए जा रहे लोग। संवाद - फोटो : शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी।
रेवाड़ी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ रूट पर रेवाड़ी से दिन में सिर्फ एक ही बस ही चलती है। इस बस से हर दिन रोडवेज को 25 हजार रुपये की आमदनी होती है लेकिन भीड़ के चलते करीब 180 किलोमीटर की इस यात्रा में यात्रियों को आधा सफर खड़े होकर पूरा करना पड़ता है।
विज्ञापन

अलीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए यात्रियों ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को भी पत्र भेजा है। अलीगढ़ हरियाणा की सीमा के साथ सटा हुआ है। इसके चलते उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रमिकों का आवागमन होता रहता है। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से भी यात्रियों का इसी बस से आवागमन होता है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में हरियाणा की काफी रिश्तेदारियां हैं, इसके चलते भी काफी लोगों का आवागमन बना रहता है। रेवाड़ी बस अड्डा के अलीगढ़ वाले बूथ पर लगते ही बस भर जाती है। रोडवेज के आंकड़ों के अनुसार इसी बस से वापसी में बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। इस कारण दैनिक 25 से 30 हजार रुपये का राजस्व मिलता है। यदि इस रूट पर अतिरिक्त बस चलती है तो रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों के लिए लेना पड़ता है परमिट

दूसरे राज्यों में प्रदेश की रोडवेज बसों को भेजने के लिए संबंधित राज्य से परमिट लेना पड़ता है। यह परमिट दूसरे राज्य के परिवहन विभाग के साथ किए गए एग्रीमेंट के आधार पर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के लिए सुबह एक बस प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे रवाना होती है। इस बस में इतनी भीड़ होती है कि पलवल तक बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होकर सफर तय करना पड़ता है। इस बस से पलवल तक रास्ते में पड़ने वाले सोहना, भिवाड़ी व तावडू के यात्री भी दैनिक आवागमन करते हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे रेवाड़ी के लिए वापसी करती है। ऐसे में काफी समस्या होती है।


हम और परमिट के लिए प्रयास कर रहे हैं। परमिट मिलता है तो अतिरिक्त बस चलाई जा सकती है। जैसी मांग रहेगी उसी हिसाब से आगे बस चलाई जाएगी।

प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed