{"_id":"61326b008ebc3e847a373b15","slug":"only-4-passenger-trains-on-rewari-delhi-route-passengers-upset-rewari-news-rtk6229005124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी- दिल्ली मार्ग पर सिर्फ चार पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी- दिल्ली मार्ग पर सिर्फ चार पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम होने से 50 हजार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में लोग बसों व निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलने के कारण यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार भी पड़ रहा है।
कोरोना संकट से पहले रेवाड़ी- दिल्ली मार्ग पर 10 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलती थीं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते सरकार ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब रेवाड़ी से दिल्ली के लिए सिर्फ 4 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनकी संख्या यात्रियों के हिसाब से बहुत कम है। रेवाड़ी का दिल्ली से सीधा जुड़ाव होने के कारण प्रतिदिन यहां से 50 हजार यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों के अभाव में यात्रियों को अब बसों व निजी वाहनों में गुड़गांव व दिल्ली के लिए सफर करना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। वहीं कुछ दैनिक यात्री ट्रेन के अभाव में अपने निजी वाहन से अपने कार्य स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं जयपुर मंडल की एमएसटी की सुविधा न होने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई हैं। जबकि बीकानेर व दिल्ली मंडल ने एमएसटी की सुविधा शुरू कर दी है।
जयपुर मंडल मेें नहीं हुई एमएसटी का व्यवस्था शुरू
बीकानेर व दिल्ली मंडल में एमएसटी शुरू होने के बाद दैनिक यात्रियों को अब जयपुर मंडल में एसएसटी की सुविधा मिलने का इंतजार है। रेवाड़ी से दिल्ली व अलवर की तरफ यात्रा करने वाले करीब 50 हजार दैनिक यात्रियों को अभी भी जयपुर व दिल्ली मंडल की ओर से इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। यात्रियों का कहना है कि जब मुंबई जैसे शहर में एमएसटी बनने से लेकर सभी रेलगाड़ियों कां संचालन शुरू हो चुका है तो रेवाड़ी व जयपुर मंडल में क्या परेशानी है। रेलवे अधिकारियों की ओर से जल्द संचालन शुरू करने का आश्वासन जरूर दिया जाता है, लेकिन रेलगाड़ियां पटरी पर नहीं आ पा रही हैं।
विज्ञापन
रेवाड़ी-दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन
रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चार पैसेंजर ट्रेनें, लगभग सभी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि सुबह सात बजे व 9 बजे चलने वाली पैसेंजर सहित पांच से अधिक रेलगाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते विद्यार्थियों के साथ दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में पहले से ही आर्थिक तंगी की मार झेल रहे लोगों को ज्यादा पैसे खर्च कर यात्रा करना पड़ रहा है। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब 45 की जगह बसों में 110 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कोरोना काल की पहली लहर के बाद से ही रेलवे की ओर से पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया बढ़ाया दिया गया है। अभी फिलहाल पैसेंजर ट्रेनों में दिल्ली तक का किराया 45 रुपये है। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों में रेवाड़ी से दिल्ली तक का सफर आरक्षण के द्वारा किया जा रहा है। इसमें एक्सप्रेस ट्रेनों में दिल्ली तक का किराया 60 रुपये, सुपरफास्ट का किराया 75 रुपये व प्रीमियम ट्रेनों का किराया 90 रुपये तक है। इसके अलावा बसों में दिल्ली तक का किराया 110 रुपये है।
रेवाड़ी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की समय सारिणी
1. रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर- सुबह 5:30 बजे।
2. रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर- सुबह 6 बजे।
3. रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर- सुबह 11:30 बजे।
4. रेवाड़ी- मेरठ पैसेंजर- दोपहर 3 बजे।
एसएस कामर्शियल डीवाई दीपक यादव ने कहा कि रेवाड़ी से दिल्ली के लिए अभी चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एमएसटी व दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को लेकर अभी कोई सूचना सामने नहीं आई है। जैसे ही रेलवे की ओर से कोई सूचना जारी होती है, यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा।