फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only 140 villages remain lit 24 hours

Rewari News: सिर्फ 140 गांव 24 घंटे रहते हैं जगमग

Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Only 140 villages remain lit 24 hours
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जगमग योजना में जिले के 412 गांव शामिल हैं। इनके 24 घंटे जगमग रहने का दावा किया जाता है। करीब 272 गांव को योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। इनमें 150 गांव में 18 घंटे और 122 गांव में 15 घंटे या उससे कम बिजली मिल रही है। केवल 140 गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक चांदावास, जखाला, गोलियाका, ढाणी सुंदरोज, चिमनावास, कन्हौरी, करावरा मानकपुर, चौकी नंबर-1, बालधन खुर्द, बेरली खुर्द, सुनारिया, मसानी समेत कई अन्य ग्राम पंचायतों में 18 घंटे से अधिक बिजली की सप्लाई की जा रही है। वहीं, खंडौड़ा, केसूपुर, बालावास अहीर, नेहरूगढ़, पाली व गुमिना आदि में लगभग 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन




रामपाल, राजेश, विनोद ने बताया कि रात को अचानक लाइट चली जाती है तो परेशानी होती है। बिजली कर्मचारी आए दिन रखरखाव का कार्य करते हैं। इससे भी दिन में कई-कई घंटे तक बत्ती गुल रहती है। इससे बिना कूलर या पंखों के ही रहना पड़ता है। बिजली कर्मचारी रखरखाव के लिए ब्रेक तो ले लेते हैं, लेकिन उसकी सूचना पहले ही सार्वजनिक नहीं करते। रखरखाव की घोषणा न करने से कई बार जरूरी कार्य अटक जाते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से बिजली काटने की सूचना सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----
वर्जन


विभाग की ओर से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कहीं पर ट्रांसफार्मर में समस्या आती है तो इसकी वजह से जरूर बिजली कुछ समय के लिए बाधित होती है। इसके बाद व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाती है। सप्लाई में किसी प्रकार की कोई बाधा आती है तो उपभोक्ता फोन करके शिकायत कर सकते हैं।-कुलदीप नेहरा, एक्सईएन, बिजली निगम रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed