{"_id":"642f0ea8568ac8c1b004d728","slug":"one-more-accused-arrested-for-looting-lakhs-of-rupees-from-businessman-rewari-news-c-17-1-115872-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: व्यापारी से लाखों रुपये लूटने के मामले मे एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: व्यापारी से लाखों रुपये लूटने के मामले मे एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में एक सैनेटरी व्यापारी के दुकान से 29 जनवरी की रात को हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों से मारपीट कर लाखों रुपये लूट कर ले जाने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला मथुरा की अमर कॉलोनी निवासी श्याम सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस छह आरोपियो को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी 2023 को अनाज मंडी में एक सेनैटरी व्यापारी नवीन की दुकान में शाम को साढ़े 7 बजे तीन युवक हथियार सहित आए और दुकान की घंटी बजाई। तब व्यापारी अपने मकान में परिवार के साथ खाना खा रहा था। तब वह नीचे आकर दुकान का शटर खोलकर देखने लगा तो उसे कोई नहीं दिखाई दिया। तब अचानक तीनों युवक अन्दर आ गए और हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करके करीब 5 से 7 लाख रुपये लूट कर ले गए थे। तब पुलिस को सुचना मिलने पर उक्त व्यापारी कि शिकायत पर थाना मॉडल टाउन थाना में लूट का मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों से हुई पूछताछ के पश्चात पुलिस ने वारदात में शामिल श्याम सिंह निवासी यूपी के जिला मथुरा की अमर कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।