फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One country one election will reduce expenses: Rekha

एक देश एक चुनाव से खर्च होंगे कम : रेखा

Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
One country one election will reduce expenses: Rekha
फोटो 06: सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि अगर एक देश एक चुनाव का कानून लागू होता है तो इससे भारत के उत्थान को गति मिलेगी। इससे सरकार की ओर से बनाई गई लोक कल्याण नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे प्रत्येक चुनाव में आ रहे सरकारी खर्चों में लगाम लगेगी और वह पैसा राष्ट्र हित में लगाया जा सकेगा।
राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शनिवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि एक देश-एक चुनाव आज इस देश की मांग है। इसका सुझाव पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की ओर से प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजादी के बाद आम चुनाव व विधानसभा चुनाव एक साथ हुआ करते थे। वर्ष 1952, 1957, 1962 व 1967 तक देश में एक साथ चुनाव हुए। इसके बाद कुछ राज्यों का पुनर्गठन हुआ और कुछ नए राज्य बनाए गए। कुछ राज्यों में विधानसभाएं जल्द ही भंग होती गईं, जिससे चुनावी व्यवस्था बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह भी राष्ट्रीय सम्मेलन में गूगल मीट के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव से सरकारी मशीनरी पर कम बोझ पड़ेगा। चुनावों में मतदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की जा सकेगी है।

इससे पहले कुलसचिव प्रो. (डॉ.) आशुतोष मिश्रा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व पटका भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. बलविंद्र कौर, डॉ. मधुकर शर्मा, उप कुलसचिव डॉ. रामफूल शर्मा, कुलपति के निजी सचिव राजेश कुमार, डॉ. सुखविंद्र सिंह, डॉ. अमित गुलेरिया, डॉ. रेनू शर्मा, ललित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed