फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one arrested with illegal weapon

अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
one arrested with illegal weapon
शहर के रामपुरा मोड़ से रामपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी ज्ञानचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा बरामद किया है। जांच अधिकारी प्रधान सिपाही संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को सूचना मिली कि रामपुरा मोड़ के निकट एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर प्रधान सिपाही संदीप मौके पर पहुंचे तो वहां खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया, परंतु उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस ने कोविड-19 टेस्ट कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed