{"_id":"6159f5518ebc3e0bbe4f68ca","slug":"one-accused-arrested-for-robbing-50-thousand-rupees-from-onion-seller-rewari-news-rtk6259510127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज विक्रेता से 50 हजार रुपये लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज विक्रेता से 50 हजार रुपये लूटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुरावड़ा के निकट झज्जर निवासी प्याज विक्रेता और उसके साथी के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये व मोबाइल लूटने के आरोप में रोहडाई थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के रावता मोड़ इंक्लेव जफरपुर कलां निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। प्रकाश पर प्याज विक्रेता से लूटा गया मोबाइल खरीदने का आरोप है।
जिला झज्जर के गांव के गांव दुजाना निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्याज बेचने व खरीदने का काम करता है। 13 सितंबर की शाम को वह अपने गांव निवासी टिंकू के साथ ट्रैक्टर में प्याज बेचने के लिए रेवाड़ी आया था। शाम को दोनों वापस जा रहे थे। वह ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि टिंकू पीछे ट्रॉली में प्याज पर बैठा हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव गुरावड़ा फ्लाईओवर के पास एक सफेद रंग की कार के साथ खड़े पांच युवकों ने ट्रैक्टर को रोक लिया और प्याज खरीदने के बारे में पूछा। एक युवक प्याज देखने के बहाने ट्रॉली पर चढ़ गया और टिंकू को दबोच लिया। अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों के पास हथियार थे। बदमाशों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार की शाम को एक आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।