{"_id":"68c5c35bf396875a480a2f28","slug":"old-pension-scheme-should-be-implemented-prem-rewari-news-c-199-1-jnd1002-140858-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम की जाए लागू : प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम की जाए लागू : प्रेम
विज्ञापन
जींद। पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे पुलिस पेंशनर्स व कर्मचारियों की मांगो बारे विचार किया गया। प्रेम सिंह बांगड़ ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाए।
सरकार की ओर से कैशलेस मेडिकल सुविधा का पत्र जारी करके अमलीजामा दिया जाए। पेंशनरों की उम्र 65, 70 व 75 होने पर पेंशन में मूलतः 10, 15 व 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाए क्योंकि बड़ी उम्र मे दवाइयों पर ज्यादा खर्च आता है।
आज के इस दौर में हर कर्मचारी एवं रिटायरी के परिवार से कोई न कोई इलाजरत रहता ही है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित की गई तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त हरियाणा सरकार द्वारा भी जुलाई 2021 से लागू की जाए व 2020 व जून 2021 तक का महंगाई भत्ते की किस्तों का बकाया छह प्रतिशत ब्याज सहित दिया जाए। पुलिस विभाग में सरकार द्वारा स्थाई भर्ती की जाए क्योंकि जो संख्या घट रही है उससे कानूनी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों को भी पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिए जाए। इस अवसर पर धर्मबीर राठी, प्रताप सिंह, रामकरण, इंद्र, रतन सिंह व हरिओम भी मौजूद रहे। संवाद