फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials should expedite road construction works: Rao Inderjit

सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी: राव इंद्रजीत

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officials should expedite road construction works: Rao Inderjit
शहर की सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिलते लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहर के निर्माणाधीन महाराणा प्रताप चौक व अनाज मंडी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता और उसे समय सीमा पर पूरा करने की सुनिश्चितता करें। केंद्रीय मंत्री सोमवार को रामपुरा स्थित निवास पर जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली रोड स्थित एनएच 71 के नीचे बनाए जाने वाले सीमेंट रोड की अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली रोड पर रिपेयरिंग के लिए तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किया गया है इसको फाइनल किया जा रहा है। इससे पूर्व दो बार टेंडर आमंत्रित करने पर केवल दो ही व्यक्ति टेंडर के लिए आए थे इसमें तकनीकी आधार पर टेंडर नहीं दिया जा सकता था। शहर की बंद पड़ी लाइटों के बारे में भी पार्षदों द्वारा की गई शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि वे नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच चल रहे विवाद को एक सप्ताह के भीतर हल करवा कर शहर के विभिन्न रोड पर लगी लाइटों को चलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को सेक्टर 3 आरडब्ल्यूए ने धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों पुरानी समस्या को हल कराकर सेक्टर वासियों को राहत देने का कार्य किया है। आरडब्ल्यूए ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि शहर की समस्याओं को हल करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री का प्रयास लगातार जारी है। पाली अंडरपास फाटक व डवाना गांव के लोगों ने एनएचएआई से आ रही समस्याओं को उठाते हुए कहा कि उनकी समस्या का हल करवाया जाए। केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के रेवाड़ी परियोजना निदेशक कौशिक को जल्दी दोनों मौकों पर जाकर समस्या हल के निर्देश दिए हैं। राव ने कहा कि शहर की यातायात समस्या को हल करने के लिए निर्माणाधीन आउटर बाईपास का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्दी ही वे दौरा भी करेंगे। रेवाड़ी -नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य कुछ ही महीनों में पूरा होने जा रहा जिसके बाद से यातायात सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि भाड़ावास फाटक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए कार्य शुरू हो चुका है और जल्दी रेलवे की ओर से भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed