{"_id":"622cdbe2d3bd0d3e7641b965","slug":"officers-should-complete-development-projects-in-stipulated-time-ravindra-rewari-news-rtk640932912","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में विकास परियोजनाओं को पूरा कराएं अधिकारी : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में विकास परियोजनाओं को पूरा कराएं अधिकारी : रविंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में विकास कार्योें को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में अधिकारी समय रहते विकास परियोजनाओं को पूरा कराना सुनिश्चित करें। ताकि ग्रामीणों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके। वह शनिवार को कोसली स्थित मिनी सचिवालय में विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने बैठक में कोसली क्षेत्र के 17 गांवों में उक्त योजना के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ मिशन के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बैठक में पहुंचने पर अधिकारियों ने अपने अपने विभागों से जुड़ी मिशन के तहत चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
सीईओ ने कहा कि ग्राम पंचायतें देश व समाज की बुनियादी व्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ग्रामीण विकास की ओर विशेष ध्यान देते हुए रुके हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कराना सुनिश्चित करें तथा जिन ताकि ग्रामीण अंचल के लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के साथ शहरी विकास को लेकर विस्तार से समीक्षा की और कार्यों को सरकार के दिशा-निर्देशानुसार तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी वे अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं को लेकर अपडेट रहें। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को जल संरक्षण की दिशा में कारगर व प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए बहुत सी तकनीक हैं उनका प्रयोग किया जाए।
सीईओ ने नाहड़ अस्पताल सहित अन्य विकास कार्यों का लिया जायजा
बैठक उपरांत सीईओ रविन्द्र यादव ने अधिकारियों की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में मिशन के तहत हुए विकास कार्यों का का निरीक्षण किया। उन्होंने तथा स्वास्थ्यकर्मियों से कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण की जानकारी भी ली।
उन्होंने गांव कोसली में मिशन के तहत क्रियान्वित सौर ऊर्जा आधारित लाइट, सड़कें, गांव भाकली में नवनिर्मित वाटर वर्क्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांव जुड़ी और झाल के स्कूलों में शहरी विकास मिशन के तहत निर्मित मॉडर्न लैब, सोलर पैनल, वाटर कूलर और भवनों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र गुलिया, बीडीपीओ करतार सिंह, डीआरडीए के एपीओ अर्जुन लाल, नाहड़ सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलजीत यादव, कोसली से डा. जयपाल, बीईओ रामअवतार यादव, जेई युद्धवीर यादव, महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पिंकी शर्मा व नीतू यादव, डीपीएम आफताब अहमद, एओ नरेंद्र कुमार, राज कुमार, कृष्ण कुमार, एबीपीओ विकास कुमार, जिला प्रबंधक सीएससी जगदीप, डीपीएम पिंकी यादव, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।