{"_id":"6ac54478aeaa7f7840079797","slug":"nursing-staff-protest-continues-for-the-second-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-246714-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ का धरना
Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ सांकेतिक धरना देतीं। संवाद
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने दूसरे दिन भी धरना दिया। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नर्सिंग कैडर को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से बाहर रखने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नर्सिंग एसोसिएशन की उप प्रधान पूजा यादव ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ को सुबह, शाम और रात तीनों शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में दूर-दराज के स्वास्थ्य संस्थानों में तबादला होने से कर्मचारियों, विशेषकर महिला नर्सिंग स्टाफ को आने-जाने, सुरक्षा और परिवार से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी की थी। इसके बाद 5, 6 और 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से पॉलिसी को नर्सिंग कैडर से बाहर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
पूजा यादव ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ को पिछले करीब डेढ़ वर्ष से वाशिंग अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित वाशिंग अलाउंस जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 अक्तूबर तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 10 अक्तूबर से नर्सिंग स्टाफ वर्दी पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा और सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर अपना रोष जताएगा।
इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान सुशीला यादव, उप प्रधान पूजा यादव, नर्सिंग अधिकारी कांता यादव, मनजीत, सीनियर नर्सिंग अधिकारी सरोज, हामन कुमार, प्रदीप कुमार, निर्मल सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।