फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nursery system failed due to increasing cases of corona

कोरोना के बढ़ते मामलों से नर्सरियों की व्यवस्था फेल

Tue, 18 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nursery system failed due to increasing cases of corona
रेवाड़ी। कोरोना के ‘खेल’ से नर्सरियाें की व्यवस्था फेल हो गई है। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 15 जनवरी से खेल नर्सरियां आरंभ होनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देख खिलाड़ियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खेल नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों को अभ्यास करने का अवसर अभी नहीं मिलेगा। संक्रमण के मामलों में कमी होने पर खेल नर्सरियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सरकारी खेल नर्सरियों का संचालन होना था। इसके लिए खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और खेल सेंटर भी निर्धारित हो गए हैं। जिले में कुल 21 सरकारी खेल नर्सरियां संचालित की जानी हैं। इनमें अहीर पीजी कॉलेज में क्रिकेट और वॉलीबाल को छोड़कर शेष सभी सरकारी खेल परिसर में ही चलाए जाएंगे। इनमें खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में कार्यरत विभिन्न खेल प्रशिक्षक ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

---------------------------------------------------
प्रशिक्षक का नाम खेल प्रशिक्षण का केंद्र
मनोज कुमार बॉक्सिंग राव तुलाराम स्टेडियम
रेणु बॉक्सिंग राव तुलाराम स्टेडियम
ममता देवी बॉक्सिंग राजीव गांधी खेल परिसर कोसली
शर्मिला यादव वॉलीबाल राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
चरण सिंह फुटबॉल राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
संजव फुटबॉल राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
अनिल यादव एथलेटिक्स राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
राजपाल यादव तलवारबाजी राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
विनोद कुमार जिमनास्टिक राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
प्रमोद कुमार टेबल टेनिस राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
आशा रानी हैंडबाल राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
अमन दीप जूडो राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी
सुनील खत्री वुशु राव तुलाराम स्टेडियम
अमनदीप सिंह हॉकी ग्रामीण खेल स्टेडियम कंवाली
पवन यादव वॉलीबाल राजीव गांधी खेल परिसर नेहरूगढ़
रतन कुमार खो-खो खेल स्टेडियम बावल
प्रियव्रत कुश्ती राजीव गांधी खेल परिसर पाचौर
शमशेर सिंह एथलेटिक्स राजीव गांधी खेल परिसर मनेठी
बिजेंद्र सिंह हैंडबाल राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा
--------------------------------------------------------------------
25 खिलाड़ी नहीं होने पर बंद हो जाएगी नर्सरी
नियमित खिलाड़ियों के साथ नर्सरी में चयनित 25 खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। नर्सरी में चयनित आठ से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलेंगे। नर्सरियों के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों को हर माह कम से कम 22 दिन खेल अभ्यास करते हुए उपस्थिति दिखाना जरूरी है। प्रशिक्षकों को द्वारा भेजी गई खिलाड़ियों की हाजिरी के आधार पर खिलाड़ियों के बैंक खाते में हर माह खेल निदेशालय द्वारा राशि डाली जाएगी। हर नर्सरी में कम से कम 25 खिलाड़ियों को होना जरूरी है। यदि संख्या कम होती है तो नर्सरी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------------------------------
कोट
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उच्च विभाग की ओर से अभी खेल नर्सरियों को संचालित नहीं करने के निर्देश हैं। खेल नर्सरियों के संचालन को लेकर कुछ दिनों के बाद बैठक कर इसका निर्णय लिया जाएगा। अभी फिलहाल कोरोना के नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
-मदनपाल सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed