फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now, the cold weather can be felt even during the day.

Rewari News: अब दिन में भी हो रहा ठंड का एहसास

Sun, 07 Dec 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now, the cold weather can be felt even during the day.
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर बाइक चलाता चालक। संवाद
रेवाड़ी। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार यह गिरावट उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में जारी बर्फबारी तथा वहां से चलने वाली शीत हवाओं का परिणाम है, जो मैदानी इलाकों में तेजी से असर दिखा रही हैं।
विज्ञापन

दिन में चल रही शुष्क हवाओं के कारण आमजन को ठंड अधिक महसूस हो रही है। विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम शुष्क रहने वाला है और रात के समय पारा और नीचे लुढ़क सकता है। आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकतम एक्यूआई 301 दर्ज


मौसम बदलने के बावजूद जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अधिकतम एक्यूआई 301 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांस और फेफड़ों से संबंधित रोगों का भी खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed